रोटेरियन अरुण गोयल ने गौशाला को भेंट की गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन ddnewsportal.com

रोटेरियन अरुण गोयल ने गौशाला को भेंट की गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन ddnewsportal.com

रोटेरियन अरुण गोयल ने गौशाला को भेंट की गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन 

बहराल स्थित श्री दूधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं आध्यात्मिक उन्नति केंद्र मे संचालक दीपक पुंडीर को रोटरी क्लब पांवटा ने सौंपी सौगात 

पांवटा साहिब के बहराल स्थित श्री दूधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं आध्यात्मिक उन्नति केंद्र को रोटेरियन अरुण गोयल ने गाय के गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन प्रदान की। जानकारी के मुताबिक गोपाष्टमी के पर्व पर रोटेरियन अरुण गोयल के द्वारा लगभग 2 लाख रूपये कीमत की गोबर से लकड़ी बनाने की मशीन श्री दूधलेश्वर गौ सेवा संस्थान एवं आध्यात्मिक उन्नति केंद्र बहराल को दी गई। वहीं रोटेरियन अरुण गोयल ने बताया कि यह मशीन गौ माता को अपनी रोटी का इंतजाम खुद करने के लिए एक कारगर साबित होगी। जो गोवंश बेसहारा घूम रहा है उन गोवंश के

गोबर से लकड़ी को बनाकर बाजार में बेचा भी जा सकेगा, जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर रोटरी क्लब के प्रधान अरविंद सिंह मरवाहा, सेक्रेटरी कविता गर्ग, रोटेरियन अरुण गर्ग, नीना गोयल, अमित गोयल, एनपीएस नारंग, गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक पुंडीर, कोषाध्यक्ष प्रिंस बत्रा, सचिव वेद प्रकाश, प्रबंधक संदीप, अनुराग गुप्ता आदि सदस्य भी मौजूद रहे।